राष्ट्रमंडल खेल : उद्घाटन समारोह के लिए दर्शकों को मुफ्त यात्रा सुविधा
उद्घाटन समारोह स्थल तक दर्शकों को मुफ्त में लाने के लिए रविवार को दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) 300 लो फ्लोर बसों का परिचालन करेगा। इन बसों की मदद से दर्शक समारोह स्थल तक आसानी से और मुफ्त में पहुंच सकते हैं।
डीटीसी के एक अधिकारी के अनुसार लो फ्लोर बसें पूरी राजधानी और आसपास के इलाकों सहित 31 स्थानों से चलाई जाएंगी।
अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "तीन और 14 अक्टूबर को होने वाले उद्घाटन और समापन समारोह के दौरान दर्शकों के लिए नि:शुल्क बसें चलाई जाएंगी।" ये बसें 10 से 20 मिनट के अंतराल पर चलेंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications