मारुति सुजुकी ने सितम्बर में सबसे ज्यादा कारें बेची
कम्पनी ने नियामक को दी गई जानकारी में कहा, "यह कम्पनी की अब तक की सबसे ज्यादा मासिक बिक्री है। इससे पहले अगस्त महीने में कम्पनी ने 1,04,971 कारें बेची थीं।"
सितम्बर महीने में कम्पनी ने लगातार चौथे महीने एक लाख से ज्यादा कारें बेचीं हैं। मौजूदा वित्त वर्ष के पहले छह महीनों में कम्पनी ने पांच लाख से ज्यादा कारें बेची हैं।
कम्पनी ने बयान में कहा कि सितम्बर महीने में पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले ए-2 सेगमेंट की कारों की बिक्री में 31.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
कम्पनी ने मध्यम आकार की (ए-3) कारों की बिक्री में 43.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। कम्पनी की सी सेगमेंट की कारों की बिक्री में इस महीने 66.6 प्रतिशत और बी सेगमेंट की कारों में 17.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications