अफगानिस्तान में सेना भेजने पर बांग्लादेश सतर्क
ढाका में अमेरिकी दूतावास के वर्तमान प्रमुख निकोलस डीन ने गुरुवार को पत्रकारों से बताया, "अफगानिस्तान में शांति और स्थिरता के लिए अमेरिका बांग्लादेश से अपनी सेना वहां भेजने के लिए बातचीत में संलग्न है।"
वहीं, बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि अमेरिकी सरकार अफगानिस्तान में सेना भेजने के लिए बांग्लादेश को तैयार करने में जुटी है।
समाचार पत्र 'न्यू एज' के मुताबिक "अफगानिस्तान में अमेरिका विरोधी कट्टरपंथी इस्लामी तत्वों के मजबूत होने से वाशिंगटन की वहां से अपनी फौजों को हटाने की योजना है।"
अधिकारियों के अनुसार अमेरिका के इस अनुरोध पर बांग्लादेश सतर्कता पूर्वक विचार कर रहा है। यदि सरकार अमेरिकी दबाव में झुक जाती है तो उसे संकट का सामना करना पड़ सकता है।
इसके अलावा अधिकारियों का कहना है कि बांग्लादेशी फौज अफगानिस्तान में "बर्बर और जेहादी लड़ाकों से लड़ने में सक्षम नहीं होगीक्योंकि आधुनिक हथियारों से युक्त अमेरिका और नाटो की सेनाएं भी तालिबान को वहां से खत्म नहीं कर पाई हैं।'
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications