राष्ट्रमंडल खेल : राष्ट्रपति और चार्ल्स करेंगे उद्घाटन
ब्रिटेन के उच्चायुक्त रिचर्ड स्टैग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। स्टैग ने कहा, "चार्ल्स समारोह के दौरान राष्ट्रमंडल देशों की प्रमुख महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का संदेश पढ़ेंगे।"
"इसके बाद राष्ट्रपति दिल्ली की ओर से खेलों के शुरू होने की घोषणा करेंगी। राजपरिवार के किसी अन्य सदस्य के लिए खेलों का उद्घाटन करना सामान्य बात है।"
3 से 14 अक्टूबर तक होने राष्ट्रमंडल खेलों के लिए 71 देशों के 7000 खिलाड़ियों और अधिकारियों के अलावा कई देशों के प्रमुख उद्घाटन समारोह में शिरकत करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications