अफगानिस्तान में अफीम की उपज आधी हुई : संयुक्त राष्ट्र
गुरुवार को जारी हुई एक रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2010 में 3,600 टन अफीम के उत्पादन का अनुमान है जो वर्ष 2009 के 6,900 टन के उत्पादन से 48 प्रतिशत कम है।
नशीले पदार्थों एवं अपराध के संयुक्त राष्ट्र कार्यालय के कार्यकारी निदेशक यूरी फेडोटोव कहते हैं, "यह अच्छी खबर है लेकिन झूठी आशावादिता के लिए कोई जगह नहीं है। अफीम के उत्पादकों के लिए बाजार फिर से आकर्षक हो सकता है इसलिए हमें इस पर करीब से नजर रखनी पड़ रही है।"
रिपोर्ट में कहा गया है कि दक्षिणी हेलमंद और कंधार प्रांतों के पौधों में कीड़े लगने की वजह से उत्पादन में कमी हुई है। अफगानिस्तान में दुनियाभर की 92 प्रतिशत अफीम का वार्षिक उत्पादन होता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications