राष्ट्रमंडल खेल: खेल गांव में फिल्में दिखाई जाएंगी
दिल्ली के उपराज्यपाल तेजेन्द्र खन्ना के साथ खेल गांव का दौरा करने पहुंची दीक्षित ने आईएएनएस को बताया, "थियेटर शुक्रवार रात से शुरू हो जाएगा। मुझे उम्मीद है कि सभी लोगों को यह पसंद आएगा।"
उन्होंने कहा कि दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों के लिए तैयार है। मुख्यमंत्री ने कहा, "मैं कुछ खिलाड़ियों मिली हूं। वे यहां बेहद खुश हैं।"
तीन से 14 अक्टूबर तक चलने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के लिए 5,500 खिलाड़ी और अधिकारी खेल गांव पहुंच चुके हैं। शुक्रवार तक इससे जुड़े 1,200 और लोगों के आने की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications