27 नाटो तेल टैंकरों को जलाया
न्यूज चैनल 'जियो न्यूज' ने नाटो सूत्रों के हवाले से बताया है कि शिकारपुर सुपर हाइवे पर स्थित एक पेट्रोल पम्प पर खड़े लगभग 30 तेल टैंकरों पर हमलावरों ने रॉकेट दागे। इस हमले में दो नागरिक भी घायल हुए हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पेट्रोल पम्प पर खड़ी गाड़ियों पर शरारती तत्वों ने रॉकेटों से हमला किया। घटना के बाद गाड़ियों में आग लग गई। पम्प पर 27 टैंकरों में ज्वलनशील ईंधन भरा जा रहा था।
जिला समन्वय अधिकारी सईद अहमद ने बताया,"घटना के बाद शिकारपुर पुलिस ने पूरे इलाकों को घेर लिया है। इस हमले में 15 से 20 लोग शामिल थे।"
उन्होंने बताया,"घटनास्थल पर अग्निशमन विभाग की गाड़ियां पहुंच चुकी है और बचाव कार्य जारी है। सभी तेल आपूर्ति टैंकरों को अफगानिस्तान भेजा जाना था।"
गौरतलब है कि इससे पहले गुरुवार को पाकिस्तानी अधिकारियों ने अफगानिस्तान के लिए नाटो की आपूर्ति के लिए मार्ग को रोक दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications