पूर्वोत्तर परिषद ने 700 करोड़ रुपये के परिव्यय को मंजूरी दी
एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार रेल मंत्रालय ने एनईसी की बैठक में आश्वसन दिया कि क्षेत्र की सभी राजधानियों को 2016 तक रेलवे से जोड़ दिया जाएगा। इस काम पर 17,000 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि परिषद की पिछली बैठक के बाद पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय (डीओएनईआर) ने आठ राज्यों में 10 प्रमुख मार्गो को मंजूरी दी थी। इन पर 703.26 करोड़ रुपये की लागत आएगी। सड़कों की कुल लंबाई 449 किलोमीटर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications