कश्मीर में आतंकवाद फैलाना बंद करे पाकिस्तान : भारत
विदेश मंत्री एस.एम.कृष्णा ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने संबोधन में कहा, "यह सर्वविदित है कि कई सारे देशों में यह चिंता गहरी पैठ कर चुकी है कि पाकिस्तान में उग्रवाद और आतंकवाद का जोर है।"
कृष्णा, पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी के उस आह्वान पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे, जिनमें उन्होंने बुधवार को कहा था कि कश्मीर के लोगों के लिए आत्मनिर्णय का अधिकार दिया जाना चाहिए। कृष्णा ने कहा, "हम इन चिंताओं को समझते हैं, खासतौर से इसलिए क्योंकि जम्मू एवं कश्मीर, जो कि भारत का अभिन्न अंग है, इस तरह के पाकिस्तान प्रायोजित उग्रवाद और आतंकवाद का शिकार है।"
कृष्णा ने कहा, "पाकिस्तान को हर हाल में अपने उस वादे को पूरा करना चाहिए, जिसमें उसने भारत के खिलाफ आतंकवाद फैलाने के लिए अपनी भूमि का इस्तेमाल न करने देने की बात कही थी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications