पाकिस्तान लोकतंत्र व मानवाधिकार पर सीख न दे : भारत
कृष्णा ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में बुधवार को अपने भाषण में कहा, "पाकिस्तान लोकतंत्र और मानवाधिकारों पर हमें सीख नहीं दे सकता।"
कृष्णा ने कहा कि पाकिस्तान को अपने उस वादे को हर हाल में पूरा करना चाहिए, जिसके तहत उसने भारत के खिलाफ अपनी धरती का इस्तेमाल न करने देने की बात कही थी।
कृष्णा ने कहा, "यदि पाकिस्तान अपने वादे को पूरा करता है तो यह उस अविश्वास को दूर करने में मददगार साबित होगा, जो दोनों देशों के बीच बेहतर द्विपक्षीय संबंधों के विकास में बाधक बना हुआ है। हम पड़ोसी हैं और पड़ोसी के नाते हमारी एक साथ काम करने की जिम्मेदारी है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications