राष्ट्रपति ने 7 राजदूतों से परिचय पत्र प्राप्त किया
राष्ट्रपति भवन में यहां आयोजित एक समारोह में सातों राजदूतों ने अपने परिचय पत्र राष्ट्रपति को सौंपे। समारोह में इन देशों के दूतावास के वरिष्ठ सदस्य, विदेश मंत्रालय और राष्ट्रपति भवन के अधिकारी उपस्थित थे।
सातों राजदूतों का स्वागत करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि भारत सभी देशों के साथ उन क्षेत्रों में संबंधों को मजबूत करना चाहता है, जहां आपसी सहयोग, व्यापार एवं निवेश तथा आपसी संपर्क के अवसर सुलभ हों।
यहां जारी एक बयान में कहा गया है, "राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था वृद्धि कर रही है और सरकार इस आर्थिक वृद्धि का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने को प्रतिबद्ध है।"
सातों राजदूतों में ट्यूनिशिया के मोहम्मद एलीस बेन मारजौक, वेटिकन सिटी के आर्कबिशप सल्वाटोरे पेन्नैसिओ, विएतनाम के नागुयेन थान्ह टान, माली के औसमाने टांडिया, चिली के क्रिस्चियन बारोस मेलेट, बोस्निया के सीड अवडिक और सेनेगल के अमादाउ मुस्तफा दिऔफ शामिल थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications