दिल्ली के नजदीक 2 दलित युवतियों से सामूहिक बलात्कार
ग्रेटर नोएडा, 29 सितम्बर (आईएएनएस)। दिल्ली के निकटवर्ती इलाके ग्रेटर नोएडा और बुलंदशहर में बुधवार को हुईं दो अलग-अलग घटनाओं में दो दलित युवतियों के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है।
पुलिस के अनुसार पहली घटना बुलंदशहर में हुई, जहां लहूगला इलाके में मुस्लिम समुदाय के चार लोगों ने 20 वर्षीय एक दलित युवति को अगवा कर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। युवति ने जब पुलिस में शिकायत करने की धमकी दी तो उन लोगों ने उस पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दिया। आरोपियों की पहचान सद्दाम, भूरा, साजिद और माजिद के रूप में की गई है।
पीड़ित युवति को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भेज दिया गया। वह 90 प्रतिशत जल गई है और उसकी हालत गंभीर है।
एक अन्य घटना ग्रेटर नोएडा के गोपालगढ़ इलाके में हुई, जहां अनुज चौधरी और लाला ने खेत से लौट रही 15 वर्षीय एक दलित युवति के साथ बंदूक के बल पर बलात्कार किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications