झारखण्ड: पुलिस ने 10 नक्सलियों को मार गिराने का दावा किया

राज्य के पुलिस महानिदेशक नियाज अहमद ने पत्रकारों से बताया, "शनिवार से चलाई गई मुहिम में कम से कम 10 नक्सली मारे गए हैं। कुछ के शव भी बरामद किए गए हैं।"
जिले के सारंदा वन क्षेत्रों में नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए अभियान में सीआरपीएफ और राज्य पुलिस के करीब 2,000 जवान शामिल हैं। इस दौरान निगरानी करने और घायल जवानों को अस्पताल पहुंचाने के लिए तीन हेलीकॉप्टर भी उपयोग किए जा रहे हैं। यह अभियान अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा।
इस बीच खबर है कि नक्सलियों ने सारंदा वन क्षेत्र में स्थित आनंदपुर में एक छात्रावास और पंचायत कार्यालय को विस्फोट के जरिये उड़ा दिया है।












Click it and Unblock the Notifications