शेयर बाज़ार में बढ़त का दौर जारी

शेयर बाज़ार में बढ़त का दौर जारी

सुशीला सिंह

बीबीसी संवाददाता, दिल्ली

शेयर बाज़ार पिछले कुछ दिनों में लगातार बढ़ रहा है

शेयर बाज़ार में बढ़त का दौर जारी है. सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के संवेदी सूचकांक में 222 अंकों की शुरुआती बढ़ोत्तरी दर्ज की गई.

इस उछाल के साथ संवेदी सूचकांक पिछले 32 महीनों के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुँच गया.

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में शेयर बाज़ार 20,117.38 अंकों पर बंद हुआ.

संवेदी सूचकांक में इस बढ़ोत्तरी का कारण विदेशी निवेश को माना जा रहा है.

दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में भी सूचकांक 17.35 अंक बढ़कर 6035.65 पर बंद हुआ.

पिछले 18 महीनों में भारतीय बाजार में विदेशी निवेश बढ़ा है.

ये समझा जा रहा है कि भारतीय अर्थव्यवस्था में विकास विदेशी संस्थागत निवेशकों के लिए आकर्षण का केंद्र हैं.

लेकिन शेयर बाज़ार के क्षेत्र में शोध करने वाली संस्था वेल्यू रिसर्च ऑनलाईन के कार्यकारी अधिकारी धीरेंद्र कुमार छोटे निवेशकों को सचेत रहने की सलाह देते हैं.

उनका कहना है कि भारतीय निवेशकों की शेयर बाजार में भले ही भागीदारी न रही हो या उसने नया निवेश भले ही न किया हो लेकिन उसने जो पैसा शेयर बाज़ार में लगाया है उसमें वृद्वि हुई है. अगर विदेशी निवेशक अचानक पैसा निकालते हैं तो बाज़ार में गिरावट आएगी.

उनकी चेतावनी है कि 2008 में भी ऐसा ही हुआ था. भारतीय बाज़ार में विदेशी निवेशकों ने काफ़ी पैसा लगाया और कम समय में निकाल लिया गया जिससे भारतीय बाज़ार पर गंभीर असर पड़ा था.

धीरेंद्र कुमार का कहना है कि छोटे निवेशक को सोच समझकर निवेश करना चाहिए.

वहीं 'इकॉनॉमिक टाइम्स' में छपी एक ख़बर के मुताबिक़ शेयर बाज़ार में काम करने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी ब्लैक स्टोन ग्रुप ने कहा है कि वो भारतीय बाज़ार में अगले तीन सालों में दो अरब डॉलर का निवेश करेगा.

एक ओर जहां शेयर बाज़ार में बढ़ोतरी दर्ज की गई है वहीं भारतीय रुपए में अमरीकी डॉलर के मुकाबले काफी़ मज़बूती देखी गई.

जो पिछले चार महीनों में सबसे ऊंची क़ीमत है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+