भोपाल: दूषित खाना खाने से 60 बीमार

पुलिस ने बताया, "रविवार शाम को शिव मंदिर में सामूहिक श्राद्घ भोज का आयोजन किया गया था। इस भोज में गांव के लोग बड़ी तादाद में शामिल हुए। भोज में शामिल होने वालों में स्कूली बच्चे भी थे। भोजन करने के बाद देर शाम को कई लोगों ने उल्टी होने की शिकायत की।"
परिहार के मुताबिक हालत बिगड़ने पर लगभग 60 लोगों को मेघनगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। देर रात तक लोगों का इलाज चला और उनमें से कुछ की हालत में सुधार होने पर अस्पताल से छुटटी दे दी गई। तीन की हालत बिगड़ने पर उपचार के लिए दाहोद भेजा गया।












Click it and Unblock the Notifications