ट्रिपल-सिम मोबाइल के साथ भारती एयरटेल का आगाज

नई दिल्ली। भारती-एयरटेल अब तक देश में सबसे बड़ी मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनी के नाम से जानी जाती थी। लेकिन भारती अब मोबाइल हैंडसेट भी अपने ग्राहकों को उपलब्ध कराने के लिए तैयार है।

कंपनी ने हैंडसेट बाजार की नब्ज थामकर उपभोक्ताओं की जरूरत का एकदम सही अंदाजा लगाया है। भारती एंटरप्राइजेज ने ट्रिपल सिंम वाले मोबाइल हैंडसेट के साथ बाजार में अपना आगाज किया है। कंपनी ने 1750 रुपये से 7000 रुपये तक की कीमत के तीन सिम वाले आठ मोबाइल फोन बाजार में उतारे हैं।

भारती एंटरप्राइजेज की सहयोगी कंपनी बीटल टेलीटेक ने 'बीटल' नाम से क्वॉर्टी कीपैड और तीन सिम वाले फोन बाजार में उतारे हैं। इस फोन में पूरी फिल्म रिकॉर्ड की जा सकती है और 3जी तकनीक पर चलने में सक्षम यह फोन बेहतरीन डिजाइन वाले हैं। इन फोन्स के जरिए फेसबुक जैसी सोशल नेटवर्किंग साइट और मोबाइल व्यापार जैसी विशेष सुविधाएं भी प्राप्त होंगी।

बीटल मोबाइल फोन दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तरांचल, राजस्थान, पंजाब और सात पूर्वी राज्यों के 4000 स्टोर्स पर उपलब्ध होंगे। कंपनी की योजना इस साल के अंत तक अपने उत्पादों को पूरे देश में पहुंचाने की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+