यूपी के सोनभद्र में पुलिस मुठभेड़, 2 गिरफ्तार
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में रविवार देर रात पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 15 आपराधिक मामलों में वांछित एक अपराधी को उसके साथी सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कुख्यात अपराधी लुकमान अंसारी (30) को उसके सहयोगी राजेंद्र पटेल (34) के साथ गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से पुलिस ने दो पिस्तौल और भारी संख्या में कारतूस बरामद किए गए।
पुलिस के मुताबिक अंसारी अपने सहयोगी के साथ शहर में किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहा था। पुलिस को इस बात की गुप्त सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस ने दबिश दी और इसके बाद दोनों पक्षों में मुठभेड़ के हालात बन गए। इस दौरान लुकमान और पटेल को गिरफ्तार किया गया।
सोनभद्र के पुलिस अधीक्षक पी.पी.सिंह ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया कि अंसारी हत्या, अपहरण और हत्या के प्रयास जैसे करीब 15 आपराधिक मामलों में वांछित चल रहा था। मिर्जापुर निवासी अंसारी के गिरफ्तार सहयोगी राजेंद्र पटेल पर भी करीब 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं।












Click it and Unblock the Notifications