अयोध्या फैसले को टालने सर्वोच्च न्यायालय में याचिका की तैयारी
सेवानिवृत्त नौकरशाह रमेश चंद्र त्रिपाठी इस मुद्दे पर उच्च न्यायालय के शुक्रवार के फैसले के खिलाफ मंगलवार को सर्वोच्च न्यायालय जाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
त्रिपाठी चाहते हैं कि यह फैसला तब तक न सुनाया जाए, जब तक कि 14 अक्टूबर तक चलने वाला राष्ट्रमंडल खेल समाप्त न हो जाए। वह यह भी चाहते हैं कि इस अवधि के दौरान इस मसले को सुलह के जरिए सुलझाने की संभावना भी तलाशी जाए।
त्रिपाठी ने आईएएनएस को यहां सोमवार की शाम बताया, "मैं मंगलवार को सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर करने जा रहा हूं। मेरी याचिका तैयार है और मैं सभी आवश्यक दस्तावेजों पर पहले ही हस्ताक्षर कर चुका हूं।"
त्रिपाठी ने कहा, "मेरे वकील प्रशांत भूषण सर्वोच्च न्यायालय में बुधवार सुबह उपस्थित होंगे और मुझे पूरी उम्मीद है कि सर्वोच्च न्यायालय मेरे द्वारा उठाए गए मामले की गंभीरता को नजरअंदाज नहीं करेगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications