उत्तराखण्ड में बारिश के कमजोर पड़ने के आसार
राज्य मौसम केंद्र के निदेशक आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि राज्य के दक्षिण हिस्से में हल्की और मध्यम बारिश के आसार हैं। गढ़वाल क्षेत्र के कुछ हिस्सों में भी हल्की व मध्यम बारिश हो सकती है।
वहीं राज्य में भारी बारिश के कारण हुई विभिन्न दुर्घटनाओं में अब तक मरने वालों की संख्या 65 हो गई है। घायलों की संख्या 12 और लापता लोगों की संख्या 13 है। इन दुर्घटनाओं में 52 पशुओं की भी मौत हुई है और पांच मकान पूर्ण रूप से तथा 22 मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए।
राज्य के मुख्य सचिव सुभाष कुमार ने रविवार को पिछले दो-तीन दिनों में भारी बारिश के कारण हुई अलग-अलग घटनाओं में 60 लोगों के मरने की बात कही थी। सोमवार को और पांच लोगों की मौत होने के बाद संख्या बढ़कर 65 हो गई है।
इंडो-एशियन न्यूज एजेंसी।












Click it and Unblock the Notifications