उत्तराखण्ड में गढ़वाल मोटर ऑनर्स यूनियन ने बस सेवा रोकी
देहरादून, 20 सिम्तबर (आईएएनएस)। उत्तराखण्ड में बरसात के कारण भूस्खलनों से अधिकांश मार्ग क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण गढ़वाल मंडल में हजारों बसों का संचालन करने वाली गढ़वाल मोटर ऑनर्स यूनियन (जीएमओयू) ने अपनी बस सेवा बरसात खत्म होने तक स्थगित कर दी है। यूनियन ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है।
यूनियन के अधिकारियों के अनुसार सड़कें क्षतिग्रस्त होने से यात्रियों को जगह-जगह दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जीएमओयू द्वारा बस सेवाएं रोक दिए जाने से गढ़वाल के पौड़ी, चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों में यातायात व्यवस्था पूरी तरह तथा टिहरी, उत्तरकाशी और देहरादून में आंशिक रूप से प्रभावित हो गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications