रेल हादसे पर नेताओं ने जताया दुख
मुख्यमत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में हादसे में मारे गए यात्रियों को श्रद्घांजलि दी गई। वहीं सरकार ने रेलवे अधिकारियों को घटनास्थल तक ले जाने के लिए विमान उपलब्ध कराया। चौहान ने बताया कि मृतकों के परिजनों को रेल प्रशासन ने पांच-पांच लाख की अनुग्रह राशि मंजूर की है। घायलों के उपचार के लिए रेल प्रशासन व राज्य सरकार समुचित प्रयास कर रही है।
चौहान ने 21 सितम्बर को किसान मोर्चा की प्रदेश इकाई द्वारा आयोजित बलराम सम्मान समारोह में सम्मान न लेने का निर्णय लिया है। प्रदेश के गृह राज्य मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा भी घटना स्थल पर पहुंचे।
वहीं इस हादसे की जानकारी मिलने पर केंद्रीय उद्योग व वाणिज्य राज्य मंत्री तथा क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने घटनास्थल के अलावा अस्पताल पहुंचकर पीड़ितों को ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच से ही हादसे की वजह का खुलासा हो सकेगा। दोषियों पर सख्त कार्रवाई आवश्यक है। रेल राज्यमंत्री के. एच. मुनियप्पा ने भी घटनास्थल का दौरा किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications