गोवा में विधानसभा उपचुनाव 18 अक्टूबर को
नई दिल्ली, 20 सितम्बर (आईएएनएस)। निर्वाचन आयोग ने सोमवार को गोवा के वालपोई विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव 18 अक्टूबर को कराने की घोषणा की। मतगणना 21 अक्टूबर को होगी।
निर्वाचन आयोग की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि उपचुनाव संबंधी अधिसूचना 22 सितम्बर को जारी होगी और नामांकन भरने की अंतिम तिथि 29 सितम्बर तक रहेगी। उम्मीदवार चार अक्टूबर तक नाम वापस ले सकेंगे।
यह सीट निवर्तमान विधायक विश्वजीत राणे के इस वर्ष जून में कांग्रेस में शामिल होने के कारण रिक्त हो गई थी। राणे ने यहां निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था। वर्ष 2007 में हुए विधानसभा चुनाव में राणे ने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार पुटी गांवकर को पराजित किया था।
चुनाव पैनल ने बताया कि उपचुनाव में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का इस्तेमाल किया जाएगा।
पैनल ने बताया कि जिले में आदर्श चुनाव आचार संहिता तुरंत प्रभाव से लागू हो गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications