मदनी की पत्नी ने जमानत मांगी
मदनी बेंगलुरू के एक जेल में बंद हैं। सूफिया ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की विशेष अदालत में याचिका दायर की। इस पर बुधवार को सुनवाई होगी।
इसके पहले भी एनआईए अदालत सूफिया को अपने पति से मिलने के लिए जमानत दे चुकी है।
एर्नाकुलम सत्र न्यायाधीश ने पिछले साल 23 दिसम्बर को पासपोर्ट जमा करने और जिले से बाहर न जाने की शर्त पर सूफिया को जमानत दी थी।
गौरतलब है कि मदनी वर्ष 2008 में बेंगलुरू में हुए एक विस्फोट मामले में अभियुक्त हैं। कर्नाटक पुलिस की एक विशेष टीम ने 17 अगस्त को उन्हें कोल्लम जिले में स्थित उनके पार्टी कार्यालय परिसर से गिरफ्तार किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications