दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

नई दिल्ली, 20 सितम्बर (आईएएनएस)। जामा मस्जिद के बाहर गोलीबारी में दो विदेशी नागरिकों के घायल होने की घटना के अगले दिन सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।

गोलीबारी में दो ताइवानी पर्यटकों के घायल होने के मद्देनजर पुलिस ने धरोहर स्थलों, रेलवे स्टेशन, मेट्रो स्टेशन, हवाई अड्डों, बाजार एवं राष्ट्रमंडल खेल स्थल के आस-पास के इलाकों में सुरक्षा चौकसी बढ़ा दी।

निगरानी बहाल रखने के लिए लोगों की तलाशी लेने के अलावा पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज पर भी नजर रख रही है।

पुलिस के अनुसार सभी महत्वपूर्ण स्थलों पर बेरिकेड लगा दिए गए हैं तथा वाहनों की गहनता से जांच की जा रही है। गश्त भी बढ़ा दिया गया है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि की कि खेल स्थलों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

उन्होंने कहा, "इन स्थलों से 100 मीटर के दायरे में पार्किं ग की अनुमति नहीं मिलेगी। इन स्थलों के निकट किसी भी जगह बाइक चलाने वालों को पिछली सीट पर किसी को बैठाने की अनुमति भी नहीं होगी। ये फैसले उप राज्यपाल तेजेंद्र खन्ना के निर्देश पर लिए गए हैं।"

उन्होंने बताया कि इस तरह के प्रतिबंध धरोहर स्थलों कुतुब मीनार, जामा मस्जिद, पुराना किला, हुमायूं का मकबरा, इंडिया गेट, जंतर मंतर, लाल किला, सफदरजंग मकबरा, दिल्ली गेट, कश्मीरी गेट, तुर्कमान गेट, फतेहपुरी मस्जिद एवं तुगलकाबाद किला क्षेत्र में भी लागू रहेंगे।

ये प्रतिबंध अन्य जिन महत्वपूर्ण स्थानों एवं इमारतों के इर्दगिर्द लागू रहेंगे, वे हैं- लोटस टेंपल, अक्षरधाम मंदिर, कालकाजी मंदिर, झंडेवालान मंदिर, इंडियन ऑयल कारपोरेशन की इमारत, बिड़ला मंदिर, भारतीय रिजर्व बैंक, प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया का भवन, पुलिस मुख्यालय, शास्त्री भवन, दिल्ली विश्वविद्यालय, पालिका सदन, पालिका बाजार, नई दिल्ली नगर पालिका परिषद का भवन, कनाट प्लेस और सफदरजंग हवाईअड्डा।

उल्लेखनीय है कि तीन अक्टूबर से शुरू होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान दिल्ली पुलिस के लगभग 80,000 पुलिसकर्मी, 17,500 अर्धसैनिक बलों के जवान, 3,000 कमांडो और तोड़फोड़ निरोधी 100 दस्ते पूरे शहर में तैनात रहेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+