गिलानी के आवास के सामने आत्मदाह करने वाले की मौत
एक ऑनलाइन समाचार एजेंसी के अनुसार मोहम्मद अकरम ने प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा कथित तौर उसकी शिकायतों पर ध्यान न दिए जाने की वजह से रविवार को गिलानी के घर सामने खुद को आग लगा ली।
आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन तब तक अकरम बुरी तरह से झुलस चुका था। उसे एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां सोमवार को उसकी मौत हो गई।
अकरम के रिश्तेदारों का कहना है कि वह कुछ दिनों से बेरोजगार था और नौकरी के लिए विभिन्न जगहों पर आवेदन कर रहा था, लेकिन कोई जवाब नहीं मिल रहा था। उसने कई बार नेताओं से मुलाकात करने की कोशिश की, पर उसे निराशा हाथ लगी।
ऐसे में कोई रास्ता न सुझने पर हताश अकरम ने प्रधानमंत्री के घर के सामने खुद को आग लगाने का फैसला किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications