उप्र में एक ही परिवार के 4 किशोर डूबे
जिले के गंगाघाट थाना क्षेत्र के एक तालाब में मछली पकड़ने गये शीबू, शादाब, सल्लू और रोशन की डूबकर मौत हो गई। चारों रविदासनगर गांव के निवासी थे।
गंगाघाट थाना प्रभारी अनिरुद्ध सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चारों गांव के निकट एक तालाब में मछली पकड़ने गये थे। मछली पकड़ने के दौरान शीबू डूबने लगा उसी को बचाने में एक-एक करके सभी डूब गये। सभी आपस में चचेरे भाई थे। सिंह के ने कहा कि चारों के शव बरामद कर लिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि आम दिनों में तालाब में इतना पानी नहीं रहता लेकिन लगातार बारिश के कारण वह लबालब भरा हुआ थ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications