जामा मस्जिद गोलीबारी : घायलों की हालत में सुधार (लीड-1)
लोकनायक जयप्रकाश (एनएनजेपी) अस्पताल के चिकित्सकों का कहना है कि 20 वर्षीय घायल पर्यटक को चांग और कु जे वी दोनों की हालत में सुधार देखा जा रहा है। दोनों को क्रमश: सिर और पेट में गोली लगी थी। बंदूकधारियों ने रविवार को पूवाह्न् 11.30 बजे के लगभग जामा मस्जिद के गेट नंबर 3 के बाहर बस में चढ़ रहे पर्यटकों पर गोलियां चलाई थीं।
एलएनजेपी अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक अमित बनर्जी ने कहा, "घायलों की हालत में सुधार दिख रहा है। वरिष्ठ चिकित्सकों का विशेष दल उनकी हालत पर नजर रख रहा है।"
मुख्यमंत्री दीक्षित एवं स्वास्थ्य मंत्री किरण वालिया सोमवार को घायलों को देखने अस्पताल पहुंचीं।
खास तौर से राष्ट्रमंडल खेल (3 से 14 अक्टूबर) से पहले हुई इस घटना पर उन्होंने लोगों से सतर्क और भय मुक्त रहने को कहा। दीक्षित ने कहा, "मैंने दिल्ली पुलिस आयुक्त से सुरक्षा प्रबंध कड़ा करने को कहा है। खेलों के दौरान सुरक्षा चाक-चौबंद रहेगी।"
दूसरी ओर, पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों के बताए हुलिए के आधार पर हमलावरों की तलाश कर रही है।
दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने आईएनएस से कहा, "घटना की जांच चल रही है। हम प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर घटना की जांच कर रहे हैं। घटना से पहले हमलावरों ने चार बार इस क्षेत्र का मुआयना किया था।"
ऐसी चर्चा है कि प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन इंडियन मुजाहिद्दीन का इस हमले में हाथ हो सकता है। उसने कथित तौर पर एक ईमेल के माध्यम से धमकी दी है कि कश्मीर घाटी में प्रदर्शनों के दौरान मारे गए नागरिकों की मौत का बदला लेने के लिए वे राष्ट्रमंडल खेलों में व्यवधान डालेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications