दिल्ली गोलीकांड के बाद आगरा में गहन तलाशी
पुलिस उपमहानिरीक्षक देव कुमार एंटनी के नेतृत्व में पुलिस ने रविवार देर शाम तलाशी अभियान चलाया।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि मंतोला, नाई की मंडी इलाके में फ्लैग मार्च किया गया और वाहनों की जांच की गई। इस अभियान में ताज महल के आसपास बड़ी संख्या में लोगों के चित्र उतारे गए और दो दर्जन दलालों को दबोचा गया।
अधिकारी ने कहा कि आगरा में उच्च सतर्कता बरती जा रही है।
ज्ञात हो कि एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए दो हमलावरों ने रविवार सुबह दिल्ली स्थित जामा मस्जिद के पास एक बस पर अंधाधुंध गोलीबारी की थी। इस घटना में दो ताइवानी पर्यटक घायल हो गए थे। घटना के कुछ ही घंटे बाद मस्जिद से लगभग 100 मीटर की दूरी पर खड़ी एक कार में आग लग गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications