हमले के बावजूद नहीं रुकेगा ताइवानियों का भारत दौरा
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक 'यूनाइटेड डेली न्यूज' में इस घटना से संबंधित सात खबरें और समाचार विश्लेषण प्रकाशित किया गया है। साथ ही यह चेतावनी भी दी गई है कि दोनों घटना पीड़ित भारतीय अस्पतालों में सुपरबग से प्रभावित हो सकते हैं।
लेकिन कुछ ट्रैवेल एजेंटों एवं ताइवानियों ने कोई खास चिंता नहीं जताई।
सिह चुन ट्रैवेल के अध्यक्ष येह तिंग-लिन ने कहा, "यह अलग घटना है। इससे ताइवानी नागरिकों की भारत दौरे में रुचि प्रभावित नहीं होगी।"
उन्होंने कहा, "आतंकावादी आम तौर पर अमेरिकी और यूरोपवासियों को हमले का निशाना बनाते हैं। सामान्यतया कहा जा रहा है कि ताइवानी पर्यटक सुरक्षित हैं।"
फ्रेंड्स ऑफ तिब्बत संगठन की प्रमुख चाउ मेइ-ली ने कहा कि बौद्ध मंदिरों और दलाई लामा के दर्शन के लिए भारत के दौरे पर गए ताइवानी नागरिक गोलीबारी की घटना से नहीं डरेंगे।
इस बीच विदेश मंत्रालय ने ताइवानी नागरिकों से आग्रह किया कि वे भारत में दौरे के दौरान व्यक्तिगत तौर पर सुरक्षा के प्रति सचेत रहें, क्योंकि यह यात्रा के प्रति अलर्ट घोषित करने का मुद्दा नहीं है।
उल्लेखनीय है कि भारत ताइवानियों का पसंदीदा गंतव्य है। प्रति वर्ष लगभग 30,000 ताइवानी पर्यटन स्थलों को देखने या व्यापार के सिलिसिले में भारत का दौरा करते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications