अमेरिकी पादरी के नाम 1.80 लाख डॉलर का बिल

न्यूयार्क, 20 सितम्बर (आईएएनएस)। अमेरिका में वर्ष 2001 में हुए 9/11 के आतंकी हमले की बरसी पर कुरान जलाने की धमकी देने वाले फ्लोरिडा चर्च के पादरी को अब सुरक्षा पर आए 1.80 लाख डॉलर खर्च का भुगतान करना होगा। पादरी द्वारा खड़ा किए गए इस स्टंट के कारण प्रशासन को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने पड़े थे।

सीएनएन ने खबर दी है कि फ्लोरिडा के गैनेसविले नगर प्रशासन ने पादरी टेरी जोन्स को सुरक्षा लागत से संबंधित 1.80 लाख डॉलर से अधिक का बिल भेजने की योजना बनाई है।

गैनेसविले के पुलिस प्रवक्ता कॉरपोरल चैर्ना सीन के अनुसार पुलिस एजेंसियों का जोन्स डोव वर्ल्ड आउटरीच सेंटर के आसपास के समुदाय को सुरक्षा मुहैया कराने की योजना पर काम करने में एक महीने से अधिक समय लगा था। इसी स्थल पर कुरान जलाने की योजना थी।

जोन्स ने बाद में वैश्विक नेताओं के दबाव के आगे कुरान जलाने की अपनी योजना स्थगित कर दी थी।

गैनेसविले के पुलिस विभाग का कहना है कि उसने इस मद पर एक लाख डॉलर खर्च किया था, जबकि 80 हजार डॉलर की राशि अलैचुआ काउंटी के शेरिफ कार्यालय ने खर्च की थी।

सीन ने कहा, "हमारे लगभग सभी 286 अधिकारी डोव सेंटर में या अन्य संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा मुहैया कराने में सक्रिय थे। जिस दिन कुराने जलाने की बात तय थी, उस दिन किसी को भी बीमार या घायल होने की स्थिति में ही काम से छुट्टी मिलने वाली थी।"

जोन्स ने हालांकि कहा है कि चर्च को इस बात की जानकारी नहीं है कि उसे सुरक्षा के लिए बिल का भुगतान करना होगा।

जोन्स ने कहा, "यदि हमें पहले ही इसकी जानकारी होती तो हम सुरक्षा लेने से ही इंकार कर दिए होते।"

ज्ञात हो कि जोन्स ने प्रशासन से कहा था कि कुरान जलाने की घोषणा करने के बाद उसे जान से मारने की कई धमकियां प्राप्त हुई हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+