दिल्ली में डेंगू के 75 नए मामले
दिल्ली नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में डेंगू से अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें एक मामला राजधानी के बाहर का था।
शहर में इस बीमारी के रोजाना तकरीबन 70 मामले सामने आ रहे हैं। दिल्ली नगर निगम को आशंका है कि इस साल डेंगू के मामले वर्ष 2006 के आंकड़े 3,366 को पार कर जाएंगे।
दिल्ली नगर निगम के मुख्य चिकित्साधिकारी एन. के. यादव ने आईएएनएस को बताया, "इस बीमारी से बचाव के लिए शहर के विभिन्न हिस्सों में छिड़काव किया जा रहा है।"
मच्छरजनित बीमारी की चपेट में आने के बाद चार-पांच दिनों से मरीज में तेज बुखार, सिर, जोड़ों और शरीर में दर्द की शिकायत देखने को मिलती है।
दिल्ली नगर निगम के अनुसार पिछले साल डेंगू के 1,153 मामले सामने आए थे और इससे तीन लोगों की मौत हुई थी। जबकि वर्ष 2008 में 1,312 मामले सामने आए थे और दो की मौत हुई थी। वहीं वर्ष 2007 में 548 मामले सामने आए थे और एक की मौत हुई थी जबकि 2006 में 3366 मामले सामने आए थे और 36 लोगों की मौत हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications