पोंग बांध में पानी का बहाव तेज
भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) के के.सी. राणा ने आईएएनएस को बताया, "सोमवार सुबह पोंग बांध में जल का बहाव बढ़ बया। रविवार को इसमें 8,000 क्यूसेक पानी का बहाव था जो बढ़कर 18,000 क्यूसेक हो गया है।"
उन्होंने कहा कि बीते कुछ दिनों के दौरान इस बांध में पानी का बहाव 5,000 से 8,000 क्यूसेक था। पोंग बांध पंजाब की सीमा से लगा है। इससे पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में सिंचाई होती है।
राणा ने कहा, "हम रोजाना 18,000 क्यूसेक पानी छोड़ रहे हैं। बांध के फाटक 16 सितम्बर से बंद कर दिया गया। इससे पहले बांध में जलस्तर को कम करने के लिए इन्हें तीन दिनों तक खोला गया था।"
बांध में सोमवार सुबह जलस्तर 1,393.14 फुट था हालांकि इसकी क्षमता 1,395 फुट की है। बीबीएमबी का कहना है कि वह निरंतर स्थिति पर नजर रखे हुए है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications