दिल्ली पर फिर मंडराया बाढ़ का खतरा
दिल्ली में यमुना का जलस्तर 205.83 मीटर तक पहुंच गया है जो खतरे के निशान से 0.65 मीटर ऊपर है। हथिनि कुंड से 7.44 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है जो बुधवार को दिल्ली पहुंच सकता है।
इधर, रविवार से हो रही बारिश की वजह से जलस्तर में और इजाफा हुआ है। दिल्ली में रविवार सुबह से सोमवार सुबह आठ बजे तक 59.2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।
बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जलस्तर ने 30 साल पुराना रिकार्ड तोड़ दिया है। एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "मैंने 1979 के बाद यमुना में भी इतना पानी नहीं देखा।"
वैसे यमुना के किनारे वाले इलाकों से लोगों को पहले ही सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है। बाढ़ नियंत्रण विभाग का कहना है कि फिलहाल नौकाओं और बूस्टर पम्प की कोई जरूरत नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications