बिहार में 50 गांव जलमग्न, नीतीश करेंगे हवाई सर्वेक्षण

पटना, 20 सितम्बर (आईएएनएस)। बिहार के गोपालगंज जिले में गंडक नदी पर बने बचाव बांध के टूट जाने से यहां के करीब 50 गावों में पानी घुस गया है। सरकार इन क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य चला रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे।

गोपालगंज के बरौली प्रखंड के सेमरिया गांव के पास रविवार को बचाव बांध टूट जाने के कारण सेमरिया, सोनबरसा, सलोना, मिर्जापुर ग्राम पंचायतों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। बाढ़ का पानी राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर मिर्जापुर के पास करीब तीन से चार फीट उपर बह रहा है जिस कारण इस मार्ग पर आवागमन रोक दिया गया है।

इधर, छपरा और सीवान में भी बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो गया है। इस बीच मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार मुख्यमंत्री सोमवाार को प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति का जायजा लेंगे।

राज्य के आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव व्यास जी ने सोमवार को बताया कि अब तक करीब 50 गांवों में 50 हजार की आबादी प्रभावित हुई है। उन्होंने बताया की गोपालगंज में राहत के लिए 14 करोड़ रुपये और एक लाख क्विं टल अनाज उपलब्ध करा दिया गया है।

उन्होंने बताया कि प्रभावित लोगों के लिए राहत शिविर चलाये जा रहे हैं। इसके लिए एक दो दिनों के अंदर जिले में मेगा कैम्प भी प्रारंभ कर दिया जायेगा जिसमें करीब 500 से ज्यादा लोगों के रहने की व्यवस्था होगी। प्रभावित इलाकों में बड़ी संख्या में तारपोलिन शीट भेजे गए हैं।

व्यास जी के मुताबिक गोपालगंज जिले में राष्ट्रीय आपदा सुदृढ़ीकरण बल (एनडीआरएफ) की पांच टीमें और 27 मोटरबोट राहत एवं बचाव कार्य में लगे हुए हैं जबकि छपरा में एनडीआरएफ की दो टीमें 18 मोटरबोट के साथ तैनात कर दी गई हैं। सीवान में एनडीआरएफ की एक टीम छह मोटरबोट के साथ तैनात हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+