जर्मनी के अस्पताल में गोलीबारी, 4 मरे
बर्लिन, 20 सितम्बर (आईएएनएस)। जर्मनी के एक अस्पताल और अपार्टमेंट में रविवार को हुई गोलीबारी में एक महिला हमलावर सहित चार लोगों की मौत हो गई।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार पुलिस ने बताया कि लोएरेक शहर के एक अपार्टमेंट में गोलीबारी की आवाज सुनी गई। बाद में इसी अपार्टमेंट से एक पुरुष और बच्ची के शव बरामद किए गए।
पुलिस जब इस अपार्टमेंट में पहुंची तो अपार्टमेंट से निकली एक महिला हमलावर अंधाधुंध फायरिंग करते हुए निकट के सेंट एलिजाबेथे अस्पताल में घुस गई।
अस्पताल में उसने एक पुरुष और पुलिसकर्मी को गोली मार दी। बाद में पुलिस के साथ मुठभेड़ में यह महिला हमलावर मारी गई। इस महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications