आज घाटी पहुंचेगा सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल
श्रीनगर, 20 सितम्बर (आईएएनएस)। दिल्ली से एक सर्वदनलीय प्रतिनिधिमंडल सोमवार को कश्मीर पहुंचेगा। बीते तीन महीने से हिंसा का सामना कर रही घाटी की स्थिति का जायजा लेने के लिए यह प्रतिनिधिमंडल पहुंच रहा है।
इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम कर रहे हैं। इसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और अन्य सभी प्रमुख राजनीति दलों के प्रतिनिधि शामिल रहेंगे। यह प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को जम्मू का दौरा करेगा।
उल्लेखनीय है कि बीते 15 सितम्बर को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के आवास पर एक सर्वदलीय बैठक हुई थी। इसी बैठक में एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल को जम्मू एवं कश्मीर भेजने का निर्णय लिया गया था। बीते 11 जून से घाटी में जारी हिंसा में अब तक 100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications