उत्तरखण्ड में बारिश का कहर जारी, टिहरी बांध से छोड़ा गया पानी
राज्य के आपदा एवं प्रबंधन केंद्र ने बताया कि टिहरी बांध का जलस्तर 830 मीटर तक पहुंच गया था और इस कारण इसमें से तड़के चार बजे पानी छोड़ा गया। यह पानी दोपहर तक ऋषिकेश और हरिद्वार तक पहुंच जाएगा।
टिहरी में बाढ़ की आशंका के मद्देनजर बांध के आसपास के इलाके में अलर्ट जारी किया गया है। यहां की जिलाधिकारी राधिका झा ने अधिकारियों को सतर्क रहने की हिदायत दी है और वह लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
उधर, हरिद्वार में बाढ़ की स्थिति में थोड़ी कमी आई। यहां के वरिष्ठ पुलिस उपाधीक्षक संजय गुंजयाल ने बताया कि कई इलाकों में पानी का स्तर कम हो गया है हालांकि अभी भी लश्कर इलाके में कई जगहों पर पानी जमा है।
बारिश और बाढ़ की वजह से हरिद्वार रेलमार्ग पर रेल सेवाएं भी बाधित हुई हैं। उत्तर रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि कई कुछ रेलगाड़ियों को रद्द कर दिया गया है और कई के मार्ग में बदलाव किया गया है।













Click it and Unblock the Notifications