कोलंबिया में 22 विद्रोही ढेर
बोगोटा, 20 सितम्बर (आईएएनएस)। कोलंबिया के दक्षिणी हिस्से में पुलिस ने कम से कम 22 वाम विद्रोहियों को मार गिराया है।
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार पुलिस ने सेना और वायु सेना की मदद से 'रिवोल्यूशनरी आर्म्ड फोर्सेज ऑफ कोलंबिया' (एफएआरसी) के विद्रोहियों के खिलाफ अभियान चलाया।
कोलंबिया के रक्षा मंत्री रोड्रिगे रिवेरा ने रविवार को बताया कि सन्य मिग्वेल शहर के निकट चलाए गए इस अभियान में 22 विद्रोही मारे गए।
हाल के दिनों में वाम विद्रोहियों ने अपने हमले तेज कर दिए हैं। इसी महीने विद्रोहियों के हमलों में अब तक 50 लोगों की मौत हो चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications