नोएडा में नशेड़ी ने पत्नी, बेटी को जिंदा जलाया
नोएडा। दिल्ली से सटे नोएडा के फेज-2 इलाके में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और सात साल की बेटी को कथित तौर आग लगा दी। इन दोनों की उपचार के दौरान रविवार शाम मौत हो गई।
फेज-2 थाने के अधिकारी दीपक शर्मा ने बताया कि सेक्टर-110 के निवासी संजय सरकार का अपनी पत्नी मोला से शनिवार दोपहर किसी बात पर झगड़ा हुआ था। नशे में धुत संजय ने 28 साल की मोना और अपनी बेटी मीनाक्षी को मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगा दी।
पुलिस के अनुसार इस घटना के बाद संजय उन दोनों को कैलाश अस्पताल ले गया लेकिन वहां बेड की उपलप्धता न होने से उसने सफदरजंग अस्पताल का रुख किया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराने के तत्काल बाद वह फरार हो गया। रविवार शाम मोना और मीनाक्षी की मौत हो गई।
इस घटना के बारे में मोना के भाई महादेव ने पुलिस को सूचित किया। इसके बाद फेज-2 थाने में संजय के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पेशे से ऑटो रिक्शा चालक संजय और मोना की शादी 12 साल पहले हुई थी। वे मूल रूप से पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे। महादेव का आरोप है, "संजय शराब पीता था और अक्सर मेरी बहन को पीटता था। शनिवार को झगड़ा होने के बाद उसने मोना और मीनाक्षी को आग लगा दी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications