मध्य प्रदेश में रेल हादसा, 10 की मौत (लीड-1)
भोपाल, 21 सितम्बर,(आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में सोमवार सुबह इंदौर से ग्वालियर जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस और मालगाड़ी के बीच हुई टक्कर में 10 यात्रियों की मौत हो गई। इस हादसे में 30 से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं।
रेलवे विभाग के अधिकारियों के मुताबिक सोमवार की सुबह इंदौर से ग्वालियर जा रही रेलगाड़ी की शिवपुरी जिले के बदरवास स्टेशन के करीब मालगाड़ी से टक्कर हो गई। भोपाल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी के.के. दुबे ने आईएएनएस को बताया कि इस हादसे में 10 यात्रियों की मौत हो गई है जबकि 30 से ज्यादा यात्री घायल हैं। राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।
भोपाल रेलमंडल के प्रबंधक घनश्याम सिंह के अलावा वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल को रवाना हो गए हैं। दूसरी ओर गुना से राहत रेलगाड़ी घटना स्थल के लिए रवाना की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications