पाकिस्तान में बाढ़ पर संयुक्त राष्ट्र की बैठक शुरू
संयुक्त राष्ट्र, 20 सितम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान में आई भयावह बाढ़ के पीड़ितों की मदद बढ़ाने के मकसद से रविवार को संयुक्त राष्ट्र की एक विशेष बैठक आरंभ हुई।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार बैठक की अध्यक्षता संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून और पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी कर रहे हैं। इसमें चीनी विदेश मंत्री यांग जेची और अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन के अलावा कई अन्य देशों के विदेश मंत्री शिरकत कर रहे हैं।
मून ने कहा, "हम यह बैठकर कर रहे हैं क्योंकि संयुक्त राष्ट्र के इतिहास में पाकिस्तान की यह बाढ़ सबसे भयावह आपदाओं में से एक है।"
गौरतलब है कि पाकिस्तान में बाढ़ से दो करोड़ से अधिक लोग बेघर हो गए हैं और अब तक 1,700 से ज्यादा की मौत हो चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications