मध्य प्रदेश में रेल हादसा
भोपाल, 20 सितम्बर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में सोमवार तड़के एक रेलगाड़ी और मालगाड़ी की टक्कर हो गई। इसमें कई लोगों के हताहत होने की खबर है।
एक अधिकारी ने बताया कि यह हादसा बदरवास रेलवे स्टेशन के निकट हुआ। यहां इंदौर-ग्वालियर इंटरसिटी एक्सप्रेस की टक्कर एक मालगाड़ी से हुई। हताहतों की संख्या की अभी पुष्टि नहीं हो पाई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications