गिलानी ने सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों से मुलाकात की

गिलानी ने मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेता सीताराम येचुरी, मजलिस ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के असदुद्दीन ओवैसी से मुलाकात की। उनके साथ डीएमके के टी. आर. बालू, शिरोमणि अकाली दल के रतन सिंह अजनाला और तेलुगू देशम पार्टी के नमानागेश्वर राव मौजूद थे।

गिलानी के प्रतिनिधिमंडल के साथ वार्ता से इंकार करने के बाद सदस्यों के साथ उनकी यह मुलाकात महत्वपूर्ण मानी जा रही है। मुलाकात के बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई है।

सूत्रों ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल के ऐसे ही छोटे समूह की हुर्रियत के नरमपंथी धड़े के नेता मीरवाइज उमर फारुख और जम्मू एवं कश्मीर लिबरेशन फ्रंट के नेता यासीन मलिक से मुलाकात करने की संभावना है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+