इस्पात उत्पादन बढ़ाने की जरूरत : वीरभद्र

नई दिल्ली, 20 सितम्बर (आईएएनएस)। केंद्रीय इस्पात मंत्री वीरभद्र सिंह ने इस्पात के उत्पादन में गिरावट पर चिंता व्यक्त करते हुए कम ऊर्जा खपत करने वाली और अभिनव प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल कर उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया है।

करीब 70 देशों के इंजीनियरों के एक चार दिवसीय वैश्विक सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए सिंह ने कहा, "उपभोक्ताओं की बढ़त और मांग को पूरा करने में वर्तमान उत्पादन क्षमता असमर्थ है।"

उन्होंने कहा कि मांग को पूरा करने का एक मात्र उपाय मौजूदा संयंत्रों का उन्नतीकरण और उच्च स्तरीय पर्यावरण अनुकूल संयंत्रों की स्थापना है।

उन्होंने कहा कि इस्पात उत्पादन क्षेत्र में प्रतिवर्ष 16 फीसदी की विकास दर को हासिल करने के लिए इंजीनियरों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

वर्तमान में देश में इस्पात का उत्पादन 7.3 करोड़ टन है जिसके वर्ष 2013 तक बढ़कर 12 करोड़ टन हो जाने की संभावना है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+