राष्ट्रमंडल खेल : शीला ने कहा, पूरी तरह तैयार है दिल्ली (लीड-1)
लोक निर्माण विभाग, नई दिल्ली नगर निगम, दिल्ली नगर निगम, दिल्ली मेट्रो रेल प्राधिकरण, डिस्कॉम, डिम्टस और दिल्ली जल बोर्ड समेत विभिन्न एजेंसियों ने मुख्यमंत्री को अपने हिस्से आए कार्यो के बारे में जानकारी दी।
मुख्यमंत्री ने पिछले 15 दिनों में भारी बारिश के बावजूद काफी कार्य किए जाने की सराहना की और संबंधित विभागों से विशेष दल गठित करने को कहा। विशेष दलों की मदद से नियमित दौरा करके पाई जाने वाली अंतिम समय की खामियों को तुरन्त सही किया जा सकेगा।
बैठक में दिल्ली सरकार के सभी विभागों के मंत्री, मुख्य सचिव, सभी प्रधान सचिव, आयुक्त एमसीडी, अध्यक्ष एनडीएमसी और पीडब्ल्यूडी, डीएमआरसी, डीजेबी और डिम्टस आदि के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
मुख्यमंत्री ने कहा, "राजधानी खेलों की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है। ऐसे में जरूरत इस बात की है कि नव-विकसित सुविधाओं, ढांचों, हरियाली, स्ट्रीट लाइट, स्ट्रीट स्केपिंग, हाईमास्ट लाईट और अन्य महत्वपूर्ण नागरिक सेवाओं को निरन्तर सही हालत में रखा जाए।"
दीक्षित ने यह भी कहा कि गुणवत्ता के साथ पूरा कार्य सम्पन्न करने के बाद अगर कोई छोटी-सी भी खामी रह जाती है तो वह बुरी लगती है, इसिलए यह अत्यंत आवश्यक है कि छोटी-छोटी खामियों को भी दूर किया जाए और मलबे को तुरन्त हटाया जाए।
नई दिल्ली में तीन से 14 अक्टूबर तक होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में 53 देशों के 7000 खिलाड़ी और प्रतिनिधि शरीक होंगे। इसका आयोजन शहर में स्थित 12 आयोजन स्थलों पर होगा। 1982 एशियाड के बाद भारत में होने वाला यह अब तक का सबसे बड़ा खेल आयोजन है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications