राष्ट्रमंडल खेल : शीला ने तैयारियों का जायजा लिया
लोक निर्माण विभाग, नई दिल्ली नगर निगम, दिल्ली नगर निगम, दिल्ली मेट्रो रेल प्राधिकरण, डिस्कॉम, डिम्टस और दिल्ली जल बोर्ड समेत विभिन्न एजेंसियों ने मुख्यमंत्री को अपने हिस्से आए कार्यो के बारे में जानकारी दी।
मुख्यमंत्री ने पिछले 15 दिनों में भारी बारिश के बावजूद काफी कार्य किए जाने की सराहना की और संबंधित विभागों से विशेष दल गठित करने को कहा। विशेष दलों की मदद से नियमित दौरा करके पाई जाने वाली अंतिम समय की खामियों को तुरन्त सही किया जा सकेगा।
बैठक में सभी मंत्री, मुख्य सचिव, सभी प्रधान सचिव, आयुक्त एमसीडी, अध्यक्ष एनडीएमसी और पीडब्ल्यूडी, डीएमआरसी, डीजेबी और डिम्टस आदि के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे में जबकि राजधानी खेलों की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है, इसलिए जरूरत इस बात की है कि नव-विकसित सुविधाओं, ढांचों, हरियाली, स्ट्रीट लाइट, स्ट्रीट स्केपिंग, हाईमास्ट लाईट और अन्य महत्वपूर्ण नागरिक सेवाओं को निरन्तर सही हालत में रखा जाए।
दीक्षित ने यह भी कहा कि गुणवत्ता के साथ पूरा कार्य सम्पन्न करने के बाद अगर कोई छोटी-सी भी खामी रह जाती है तो वह बुरी लगती है, इसिलए यह अत्यंत आवश्यक है कि छोटी-छोटी खामियों को भी दूर किया जाए और मलबे को तुरन्त हटाया जाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications