सेंसेक्स 311 अंक उछला (लीड-1)
मुम्बई, 20 सितम्बर (आईएएनएस)। देश के प्रमुख शेयर बाजारों में सोमवार को बढ़त का रुख देखा गया। प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 311.35 अंक उछलकर 19906.10 और निफ्टी 95.50 अंक चढ़कर 5980.45 अंक पर बंद हुआ।
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स दिन के कारोबार के दौरान 19927.30 के ऊपरी और 19445.42 के निचले स्तर तक कारोबार किया।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी देखी गई। मिडकैप 53.67 अंक बढ़कर 8757.95 पर जबकि स्मॉलकैप 75.55 अंक उछलकर 10314.46 पर बंद हुआ।
करोबार के दौरान निफ्टी ने 5989.50 के ऊपरी और 5885.05 के निचले स्तर तक कारोबार किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications