निर्वाचन आयोग से मिला राजनीतिक दलों का प्रतिनिधिमंडल
मुख्य चुनाव आयुक्त एस़ वाई़ कुरैशी ने पत्रकारों से कहा कि सभी राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने सुझाव और अपनी-अपनी समस्यायें चुनाव आयोग के सामने रखी हैं। उन्होंने कहा कि इस ममले पर वह संबंधित अधिकारियों से विचार विमर्श कर उचित निर्णय लेंगे।
इससे पहले, मुख्य चुनाव आयुक्त के नेतृत्व में आए निर्वाचन आयोग के इस दल के सामने राज्य के विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने विचार रखे। लगभग सभी राजनीतिक दलों ने राज्य के मतदान केन्द्रों पर केन्द्रीय अद्र्घसैनिक बलों की तैनाती की मांग रखी।
जनता दल (युनाइटेड) ने चुनाव आयोग से मिलकर तीर से संबंधित चुनाव चिह्न् किसी को नहीं आवंटित करने की मांग की वहीं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने मुख्यमंत्री पोशाक योजना सहित कुछ अन्य योजनाओं पर चुनाव तक रोक लगाने की मांग की। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सहित कई राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने चुनाव आयोग के समक्ष अपनी समस्याएं रखी।
उल्लेखनीय है कि रविवार को चुनाव आयोग का यह दल बिहार आया है, जो मंगलवार तक यहां रहेगा। इस दौरान वह विभिन्न चरण में अधिकारियों के साथ बैठक करेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications