मप्र रेल हादसा : मरने वालों की संख्या 20 हुई (लीड-5)

भोपाल रेल मंडल के शिवपुरी जिले के बदरवास स्टेशन पर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन खड़ी थी तभी शिवपुरी की ओर से आ रही मालगाड़ी ने टक्कर मार दी। इस हादसे में इंटर सिटी एक्सप्रेस के तीन डिब्बे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।अब तक 20 यात्रियों की मौत हो चुकी है, वहीं 50 यात्री घायल हैं। घायलों को गुना, शिवपुरी और बदरवास के अस्पतालों में उपचार के लिए भेजा गया हैं ।

शिवपुरी के कलेक्टर राजकुमार पाठक के मुताबिक घायलों को समय पर बेहतर सुविधा दिलाने के मकसद से झांसी से सेना के हेलीकॉप्टर बुलाए गए हैं। गंभीर रूप से घायल दो यात्रियों को उपचार के लिए झांसी भेजा गया है। उन्होंने बताया है कि बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए डिब्बे के भीतर भी एक-दो लोगों के फंसे होने की आशंका है। इस डिब्बे को कटर की मदद से काटा जा रहा है।

इस हादसे में यात्री गाड़ी के आगे के तीन ड़िब्बे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए है। डिब्बे एक के ऊपर एक चढ़ गए हैं। हादसे के बाद अन्य डिब्बों में सफर कर रहे यात्रियों और ग्रामीणों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया था। इस कारण घायलों को समय से अस्पतालों तक भेजा जा सका।

बताया गया है कि क्षतिग्रस्त हुए डिब्बों को कटर की मदद से काटकर शवों एवं घायलों को निकाला गया है। इस हादसे में जो तीन डिब्बे क्षतिग्रस्त हुए है वे सभी सामान्य श्रेणी के डिब्बे हैं और इनमें बड़ी संख्या में यात्री थे। राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

भोपाल रेलमंडल के प्रबंधक घनश्याम सिंह के अलावा वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच चुके है। इसके अलावा राहत रेलगाड़ी और चिकित्सकों का दल घटना स्थल पर पहुंच चुका है। गुना, शिवपुरी और बदरवास चिकित्सालय के बाहर यात्रियों के परिचितों तथा परिजनों का जमावड़ा लगा हुआ है। इंटरसिटी एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे यात्रियों के परिजनों को हादसे की जानकारी देने के लिए बदरवास : 07495245233, शिवपुरी : 07492234407, गुना : 07542253799 और उज्जैन : 0134 233045 हैल्पलाइन स्थापित किए गए हैं।

उधर, नई दिल्ली में रेल मंत्री ममता बनर्जी ने मध्य प्रदेश के इस हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। रेल मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि गंभीर रूप से घायल लोगों को एक-एक लाख रुपये और आंशिक रूप से घायल लोगों को 50-50 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी। इस हादसे में मारे गए लोगों के परिवार के एक-एक सदस्य को रेलवे में नौकरी भी दी जाएगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+