शिवराज की वनवासी यात्रा स्थगित
अयोध्या मसले के संभावित फैसले को देखते हुए प्रदेश में किए जा रहे सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा के लिए सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंत्री परिषद की बैठक हुई। बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में अमन चैन कायम रखना उनकी सरकार की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने सभी से शांति और सद्भाव का माहौल बनाए रखने की अपील करते हुए कहा है कि माहौल बिगाड़ने वालों से प्रशासन पूरी सख्ती से निपटेगा।
उन्होंने आगे बताया कि 25 सितम्बर से जनजातीय वर्ग की समस्याओं को जानने के लिए उनके द्वारा शुरू की जाने वाली वनवासी यात्रा को स्थगित कर दिया गया है। ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि वह जहां भी जाएंगे, वहां प्रशासनिक अमले का पहुंचना लाजिमी है और इसका असर सुरक्षा इंतजामों पर भी पड़ेगा। लिहाजा उन्होंने अपनी इस यात्रा को स्थगित कर दिया है।
आगामी फैसले को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार ने सुरक्षा के लिए केंद्र से सुरक्षा बलों की भी मांग की है। इतना ही नहीं तमाम प्रभारी मंत्रियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे 23 सितम्बर से ही अपने प्रभार वाले जिलों में ही रहें।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications